After Header-1

सरकार के दो साल पूरे, जांजगीर में भाजपा का मेगा सम्मेलन क्यों है खास?

जांजगीर-चांपा/रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज जांजगीर-चांपा जिले में एक विशाल आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद हेलीकॉप्टर से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। जांजगीर में आयोजित सम्मेलन में वे सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्म अनुज शर्मा सहित अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही पिछले दो वर्षों में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को दर्शाने वाली विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई है। कार्यक्रम के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 4:30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.