आरआरबी परीक्षा के लिए बड़ी राहत: देहरादून–मुरादाबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने देहरादून और मुरादाबाद के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन 15 दिसंबर से 9 जनवरी तक संचालित की जाएगी।

हरिद्वार स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के हवाले से जानकारी दी कि मुरादाबाद से 04301-02 स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन बिजनौर और गजरौला मार्ग से चलेगी तथा लक्सर में इसका ठहराव भी निर्धारित किया गया है।

मुरादाबाद से यह ट्रेन रात 10 बजे रवाना होकर अमरोहा, गजरौला, मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, बसी किरतपुर, मौअज्जमपुर नारायण, लक्सर, ज्वालापुर और हरिद्वार होते हुए सुबह 6:15 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं देहरादून से ट्रेन रात 7:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

मुरादाबाद से यह ट्रेन 14, 16, 18, 25, 26, 28 दिसंबर और 7 व 8 जनवरी को चलेगी। जबकि देहरादून से 15, 17, 19, 26, 27, 29, 30 दिसंबर तथा 8 और 9 जनवरी को इसका संचालन किया जाएगा। इससे परीक्षार्थियों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.