After Header-1

दो माह में पूर्ण हो कण्डारस्यूं पेयजल योजना: डॉ धन सिंह रावत

पेयजल योजना से वंचित गांवों तक भी पहुंचे पानी, बिछें नई लाइने

देहरादून। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या दूर कर दी जायेगी। इसके लिये जल संस्थान एवं पेयजल निगम को निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। खासकर कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग पेयजल योजना को दो माह के भीतर पूर्ण करने को कहा गया है।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जायेगी, ताकि कोई भी परिवार पेयजलापूर्ति से वंचित न रहे। इसके लिये जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को ठोस निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की अति महत्वकांक्षी पेयजल परियोजनाओं में एक कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग पेयजल योजना को दो माह के भीतर पूर्ण करने को विभागीय अधिकारियों को कहा गया है। उन्होंने कहा योजना के निर्माण में गुणवत्ता मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल योजना के तहत बनने वाले सर्विस टैंक, पाइपलाइनें इत्यादि के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि शीघ्र ही इस परियोजना का लाभ ग्रामीणों को मिल सके।

डॉ रावत ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को पेयजलापूर्ति से आच्छादित किया जायेगा। इसके लिये सभी गांवों में पेयजल योजनाओं से जोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि जो गांव पेयजल योजना से वंचित रह गये हैं उन्होंने दूसरी पम्पिंग योजना से जोड़ा जायेगा, इस सम्बंध में कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा पेयजल योजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीणों क्षेत्रों में निरन्तर 24 घंटे पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र का अंतर्गत बिडोली ग्राम समूह पम्पिंग योजना, चुणखेत पेयजल योजना, कलियासौड पेयजल योजना, बिलकेदार पेयजल योजना एवं थलीसैण नगर पंचायत पम्पिंग पेयजल योजना को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.