सिद्धेश्वर मंदिर में महायज्ञ का भव्य समापन—पूर्व मेयर गौरव गोयल क्यों हुए विशेष आकर्षण?

रुड़की। सिविल लाइन स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर शिव मंदिर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्री भागवत कथा का बुधवार को होमात्मक यज्ञ के साथ विधिवत समापन किया गया। आचार्य आर्यदी की अगुवाई में ग्यारह आचार्यों और वैदिक विद्वानों द्वारा पूर्णाहुति कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने आस्था के साथ भाग लिया।

कथा के सातवें और अंतिम दिन कथा वाचक आचार्य रजनीश जी महाराज ने भागवत श्रवण की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति का प्रसार तभी संभव है जब प्रत्येक परिवार में धर्म और ज्ञान की परंपरा जीवित रहे। उन्होंने भागवत कथा को जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्ग बताया।

समापन अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल भी आचार्य जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि भागवत कथा न केवल सनातन धर्म की धरोहर है बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम भी है। आचार्य जी ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया।

आयोजक अमित त्यागी, मानवी त्यागी और आदित्य त्यागी ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर आचार्य वेद प्रकाश शुक्ला, आचार्य विकास भादुला, पंडित पवन वत्स सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.