After Header-1

रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर उत्तराखंड राज्य निर्माण के शहीदों को वरिष्ठ कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

रुड़की।उत्तराखंड राज्य निर्माण के पच्चीस वर्ष संपूर्ण होने पर मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया गया तथा उत्तराखंड राज्य निर्माण में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीद स्मारक पर राज्य निर्माण के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि आज प्रदेशवासी राज्य की रजत जयंती मना रहे हैं।उत्तराखंड राज्य के निर्माण में जहां सैकड़ों नागरिकों ने अपनी शहादत दी,वहीं इस राज्य के निर्माण में उत्तराखंड वासियों का बड़ा योगदान रहा।उन्होंने कहा कि आज हमें उन शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाना है,जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए राज्य के निर्माण में अपनी आहुति दी।पूर्व सांसद राजेंद्र कुमार बॉडी,विधायक ममता राकेश,वीरेंद्र जाती,हाजी फुरकान अहमद व इंजीनियर रवि बहादुर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में शहीद हुए नागरिकों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके सपनों के उत्तराखंड का निर्माण करें।राज्य विकास की दिशा में आगे बढ़े तथा प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।कहा कि प्रदेश का विकास केवल कांग्रेस ही करा सकती है।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय सिंह पुण्डीर,हेमेंद्र सिंह,कलीम खान, मकसूद हसन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.