After Header-1

दैनिक भास्कर में बढ़ी जिम्मेदारी: हरियाणा एडिटर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया अब नेशनल पोलिटिकल एडिटर बने

नई दिल्ली। दैनिक भास्कर ग्रुप ने अपने संपादकीय ढांचे में अहम बदलाव किया है। हरियाणा के एडिटर पद पर तैनात वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र सिंह भदौरिया को पदोन्नति देकर नेशनल पॉलिटिकल एडिटर और नेशनल ब्यूरो हेड की दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब वे दिल्ली से पूरे देश की राजनीतिक हलचलों पर पैनी नजर रखेंगे।

ग्राउंड से नेशनल डेस्क तक 20 वर्षों का सफर। मध्य प्रदेश के भिंड में जन्मे भदौरिया ने पत्रकारिता की शुरुआत 2005 में अमर उजाला, मेरठ से की। बिजनेस भास्कर दिल्ली में कॉरपोरेट इंचार्ज रहे। वे 2019 में लोकसभा चुनाव की ‘महाभारत यात्रा’ के लिए चर्चित हुए। इस दौरान उन्होंने लगभग 30,000 किमी की यात्रा कर 85 लोकसभा सीटों और 10 से अधिक राज्यों से ग्राउंड रिपोर्टिंग की।

कोरोना काल में उत्तर प्रदेश-बिहार के प्रवासी मजदूरों की पीड़ा को करीब से कवर किया। 2021 में ग्वालियर के स्थानीय संपादक बने, फिर 2023 में हरियाणा की कमान संभाली। अब उन्हें दिल्ली में भास्कर के नेशनल ब्यूरो को संवारने की गुरुतर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तीन ऐतिहासिक यात्राएं जो बनीं मिसाल
महाभारत-2019: 543 लोकसभा सीटों पर जमीनी सर्वे, विदेशी रिपोर्ट्स के साथ भारत की सच्चाई दुनिया तक पहुंचाई।
कोरोना यात्रा: लॉकडाउन में माइग्रेंट्स की आंसू भरी दास्तानें, जो पाठकों के दिलों को छू गईं।
विदेशी मिशन: विभिन्न देशों से विशेष रिपोर्ट्स, एकमात्र मकसद—भारत की असल तस्वीर पेश करना।

पर्सनल प्रोफाइल
जन्म: भिंड, मध्य प्रदेश
शिक्षा: माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट
स्पेशल्टी: ग्राउंड रिपोर्टिंग, बिजनेस और पॉलिटिकल एनालिसिस
सुपरपावर: रात 3 बजे तक डेस्क और सुबह से फील्ड—को तरजीह!

भास्कर के इस कदम से नेशनल पॉलिटिक्स कवरेज में नई ऊर्जा आएगी। अब दिल्ली से वे पूरे देश की पॉलिटिकल पल्स को और करीब से पढ़ेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.