मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा उनकी धर्मपत्नी ने दीपावली के पावन पर्व पर महामंडलेश्वर से लिया आशीर्वाद

रुड़की। दीपावली के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी ने महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। यह विशेष पूजा-अर्चना देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर छोटी दीपावली के अवसर पर संपन्न हुई।

मुख्यमंत्री दंपति ने इस दौरान श्री हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना की और राज्य के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम में श्री पंचदशनाम जुना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि जी महाराज ने मुख्यमंत्री धामी और उनकी धर्मपत्नी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि उत्तराखंड में हाल में आई प्राकृतिक आपदाओं — विशेषकर धराली व अन्य प्रभावित क्षेत्रों — से पीड़ित लोगों को शीघ्र राहत और पुनर्वास मिले।

इस अवसर पर उन्होंने समस्त राज्यवासियों, देशवासियों और सरकार के उत्तरोत्तर विकास की मंगलकामना भी की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और सकारात्मकता का त्योहार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.