After Header-1

गांधी-शास्त्री जयंती : बंशीधर तिवारी सहित अधिकारियों ने किया गांधी-शास्त्री को नमन

देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, उत्तराखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के महानिदेशक  बंशीधर तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश को आत्मसात करने तथा शास्त्री जी के “जय जवान जय किसान” के नारे को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान रामधुन का सामूहिक गायन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और देशभक्ति की भावनाओं से भर गया।

इस अवसर पर अपर निदेशक श्री आशिष त्रिपाठी, उपनिदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री रवि बिजारनिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.