पूर्व मेयर गौरव गोयल और कांग्रेस नेता पूजा-अर्चना में हुए शामिल

रुड़की। नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के श्री दुर्गा मां मंदिर, दुर्गा चौक स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने माता जगदंबा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। शाम की भव्य आरती का आयोजन पंडित रोहित शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भी मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व मेयर प्रत्याशी श्रीमती पूजा गुप्ता और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने भी आरती में भाग लिया।

मंदिर समिति के प्रधान अशोक अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने आरती में शामिल हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों और समर्पण टीम (महिला एवं पुरुष) का माल्यार्पण और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा के जयकारे गूंजते रहे।

आरती के उपरांत कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता और वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती पूजा गुप्ता ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने सभी से नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर एकता, भक्ति और सेवा भाव से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर समर्पण अध्यक्ष नरेश यादव, सोनी रोड, सौरभ चौरसिया, अरविंद लाल, मनोज गोयल सोनू, संदीप गोयल, प्रदीप गोयल, सतिंदर पाल, उषा अग्रवाल, बीना, मोनिका, सूर्यकांत त्यागी, अंकुर त्यागी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

भव्य आरती और पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने नवरात्रि पर्व को सामाजिक सद्भाव और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.