After Header-1

मसीहा बनी शालू

रुड़की। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा अनेकों जनपदों में सड़क दुर्घटना में घायल हुए पीड़ितों की जान बचाने का सिलसिला कई वर्षों से लगातार जारी है । पांच सौ से अधिक घायलों को सही समय पर अस्पताल पहुंचाकर सही से इलाज शुरू कराकर इंसानियत की मिसाल पेश की है।एक बार फिर सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो सगे भाइयों की जान बचाने में मिली कामयाबी शनिधाम मोड़ शामली रोड मुजफ्फरनगर पर कार व बाइक सवार लोगों में जबरदस्त टक्कर हुई और बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।मौके से गुजर रही क्रांतिकारी शालू सैनी ने तुरंत इंसानियत का फर्ज निभाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और समय से इलाज शुरू कराया,उसके बाद पुलिस को सूचना कर व परिवार वालों को भी अवगत कराया।सही समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए घायलों के परिवार वालों ने भी शालू सैनी का धन्यवाद किया।क्रांतिकारी शालू सैनी के लिए ये लाइन भी फिट बैठती है कि “घायलों को जीवनदान व मृतकों को मोक्ष धाम” क्योंकि क्रांतिकारी शालू सैनी लावारिस मृतकों के अंतिम संस्कार वारिस बनकर करती है और अब तक साढ़े पांच हजार से अधिक अंतिम संस्कार की सेवा अपने हाथों से करती है,हिन्दू,मुस्लिम,सिक्ख व ईसाई सभी धर्मों के धर्मानुसार सेवाभाव से कर मानवता की मिसाल बन गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.