After Header-1

क्या विपक्ष मानेगा मोदी की अपील? उपराष्ट्रपति पद पर राधाकृष्णन का नामांकन तय

300×250 ADS-1

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी दलों से अपील की कि वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करें। प्रधानमंत्री ने संसद भवन के सभागार में आयोजित राजग सांसदों की बैठक में यह बात कही।

बैठक में राजग के सभी घटक दलों के सांसद मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सीपी राधाकृष्णन का परिचय सांसदों से कराया और कहा कि वह चाहते हैं कि देश का उपराष्ट्रपति सर्वसम्मति से चुना जाए। मोदी ने विपक्ष से भी आग्रह किया कि वे राजनीति से ऊपर उठकर राधाकृष्णन के नामांकन का समर्थन करें।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीपी राधाकृष्णन आगामी 20 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी समेत राजग के वरिष्ठ नेता और घटक दलों के सांसदों के मौजूद रहने की संभावना है। वहीं, नामांकन दाखिल करने के लिए राजग ने पूरी रणनीति बना ली है।

300×600 ADS-2

सोमवार देर रात केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर राजग नेताओं की अहम बैठक हुई, जिसमें उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर अंतिम रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में यह तय किया गया कि सीपी राधाकृष्णन बुधवार सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सीपी राधाकृष्णन लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं और संगठनात्मक अनुभव के साथ दक्षिण भारत की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ है। माना जा रहा है कि उनके नामांकन से राजग को दक्षिणी राज्यों में राजनीतिक संदेश देने का भी मौका मिलेगा।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर क्या रुख अपनाता है। क्या वे सर्वसम्मति से चुनाव करवाने में सहयोग करेंगे या फिर मुकाबला दिलचस्प मोड़ लेगा, इसका खुलासा नामांकन और आगे की प्रक्रिया के दौरान होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.