अल्मोड़ा जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की हार — “जन बल पर धन बल की जीत” : धीरेंद्र प्रताप

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवक्ता और अल्मोड़ा जिला पंचायत चुनाव के प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने चुनाव परिणाम को अप्रत्याशित बताते हुए इसे “जन बल पर धन बल की जीत” करार दिया।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उन्हें विश्वास था कांग्रेस बहुमत से जीत दर्ज करेगी, लेकिन भाजपा ने धन बल और सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल कर लोगों के ईमान को खरीदा। उन्होंने आरोप लगाया कि यही कारण है कि कांग्रेस को अध्यक्ष पद पर हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस हार की समीक्षा करेगी और 2027 के चुनाव के लिए पार्टी को और मजबूत बनाएगी। धीरेंद्र प्रताप ने नैनीताल व अन्य जिलों में घटी घटनाओं को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.