अखिल भारतीय स्व तंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद ने पंजाब सरकार के उस फैंसले का स्वागत किया है जिसमे पंजाब की आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने पंजाब के 12 जिलों में 25 विद्यालयों के नाम स्वतंत्रता सेनानी शहीदों के नाम पर रखे गए है।महापरिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाधीनता सेनानी प्रहलाद प्रजापति, राष्ट्रीय समन्वयक हरिराम गुप्ता,राष्ट्रीय महामंत्री कुमार पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पंत, अजय सेतिया, इंदिरा मिश्रा समेत सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में इसे एक बड़ी उपलब्धि व स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का कार्य बताया है।श्रीगोपाल नारसन ने इसके लिए महापरिषद की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान व शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के प्रति आभार प्रकट किया है।पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानी शहीदों के नाम के स्कूलों में सम्बंधित स्वतंत्रता सेनानी की तस्वीर व उनकी जीवनी भी प्रदर्शित करने जा रही है,जो एक सराहनीय कदम है।महापरिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश की सभी शिक्षण संस्थाओं के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर किए जाने व वहां उनके चित्र व जीवनी प्रदर्शित करने की मांग की है,ताकि आने वाली पीढ़ी देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों व आजादी के इतिहास से रूबरू हो सके।