After Header-1

कोविड-19: देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,302 पहुंची, सात नई मौत

देश में  पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है, जिसके साथ ही देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,302 हो गई और सात नई मौतें दर्ज की गईं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह ताजा आंकड़े जारी किए हैं। वहीं, कोरोना के बढ़े मामले को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है।

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड के लगभग 276 नए मामले दर्ज किए गए और 7 लोगों की मौत हुई है। देश में जनवरी 2025 से अब तक कोरोना से टोटल 39 मौत की जानकारी सामने आई है। देश में जिस तरह मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, उससे लोगों को चिंता में जरूर डाल दिया है। कई लोग एहतियातन मास्क पहनना शुरू कर दिया है।

कहां-कितने केस हैं एक्टिव

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल में 60 नए मामले सामने आए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश और दिल्ली में क्रमश 63 और 64 संक्रमण के मामले मिले हैं। एक दिन पहले कोविड-19 के 65 नए मामलों के साथ एक्टिव केस की संख्या 4,026 तक पहुंच गई थी। इसी अवधि में दिल्ली में 47 नए मामले दर्ज किए गए और केरल में 35 नए मामले सामने आए. इस समय दिल्ली में 457, गुजरात में 461, कर्नाटक में 324, केरल में 1373, महाराष्ट्र में 510, तमिलनाडु में 216, उत्तर प्रदेश में 201 और पश्चि बंगाल में 432 मामले एक्टिव हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, हालांकि अस्पताल में भर्ती होने की दर कम बनी हुई है। इस बीच कर्नाटक के कालाबुरागी में गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियाती उपाय के रूप में 25-बेड वाला कोविड-19 वार्ड स्थापित किया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.