After Header-1

जेईई एडवांस्ड 2025 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेस के 32 से अधिक छात्रों ने पाई सफलता

देहरादून। आकाश एजुकेशनल सर्विसेस लिमिटेड, देहरादून के 32 से अधिक छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। परिणाम जारी होने के बाद संस्थान के शिक्षकों ने सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सफल छात्रों में अकुल अग्रवाल, यश महावर, मयंक चौहान, मॉलिक शाह, संस्कार साहू, एकांशी मित्तल, आदित्य व्यास, शोभित बुटोला, अजय चौधरी, आदित्य तोमर, अनीशा बिष्ट, अश्विनी कंसल, आदित्य नेगी, हर्ष कुमार, अमन मिश्रा, ऋद्धि अग्रवाल, पंकज सिंह, माहि उनियाल, अयान भारद्वाज, अभिनव राणा, निखिल पांडे, आयुष खुगशाल, आयुष के. सिंह, आदित्य भारद्वाज और एल्विन एस. जॉय प्रमुख हैं।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेस लिमिटेड के चीफ अकादमिक और बिजनेस हेड डी.के. मिश्रा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा “ये परिणाम छात्रों में विकसित की गई अकादमिक कठोरता और अनुशासन को दर्शाते हैं। हमें अपने उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों पर बेहद गर्व है और हम उनके भविष्य के प्रयासों और आईआईटी में प्रवेश के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.