After Header-1

कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार पहुंचा प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में , 82 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का किया उद्घाटन

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय यात्रा पर गुजरात पहुंचने के बाद सोमवार की सुबह वडोदरा में रोड शो किया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी देने के लिए नियमित संवाददाता सम्मेलन करने के कारण सुर्खियों में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्य भी प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए एकत्र उत्साही भीड़ में मौजूद थे।

कर्नल कुरैशी वडोदरा से हैं और उनके माता-पिता, बहन शायना सुनसारा और भाई मोहम्मद संजय कुरैशी भी रोड शो में मौजूद थे। मोदी का सोमवार को सुबह करीब 10 बजे वडोदरा हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने वायुसेना स्टेशन तक एक किलोमीटर का रोड शो किया। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर उन्हें बधाई देने के लिए रोड शो के दौरान मार्ग के दोनों ओर लोग खड़े थे। उनके रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने तिरंगा लहराया और भारतीय सेना एवं प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए।
5
मोदी ने अपने वाहन से बाहर निकलकर हाथ हिलाया और भीड़ का अभिवादन किया। महिलाएं ‘सिंदूर’ के रंग के प्रतीक के तौर पर लाल साड़ी पहनकर रोड शो में शामिल हुईं और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर फूलों की वर्षा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रधानमंत्री दाहोद, भुज एवं गांधीनगर में सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और 82,950 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वायुसेना स्टेशन पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करने के लिए दाहोद रवाना हो गए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.