नोएडाः जलकर खाक हुई दो बसें, परिचाल की मौत

नोएडा।  नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बीती रात सड़क किनारे खड़ी दो बसों में अज्ञात कारण से आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में बीती रात को कुछ बसें खड़ी थी। एक बस के चालक और परिचालक ने बस के अंदर खाना बनाया और खाना खाने के बाद वे बस की बैटरी से पंखा चलाकर सो गए।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर रात बस में आग लग गई जिसने पास खड़ी एक अन्य बस को भी चपेट में आ गई। आग लगने पर बस का चालक कूदकर भाग गया, लेकिन परिचालक नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन दोनों बसें पूरी तरह से जल गईं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.