After Header-1

आरएसएस ने गोला में भारतीय नव वर्ष के अवसर पर निकाला पथ संचलन

पथ संचलन में सम्मिलित स्वयंसेवकों के ऊपर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई

नववर्ष केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा का उत्सव है: चंद्र बहादुर

गोला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला के द्वारा रविवार को भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि विक्रम संवत 2082 के शुभ आगमन के अवसर पर गोला प्रखंड में भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नव वर्ष के कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिककर्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघचालक चंद्र बहादुर और जिला कार्यवाह सुमित कुमार उपस्थित रहे। पथ संचलन गोला थाना के निकट दुर्गा मंदिर से आरंभ होकर रजरप्पा चौक, बक्शी टोला, चौक बाजार ,कालीनाथ चौक, डीवीसी चौक ,रजरप्पा चौक होते हुए वापस दुर्गा मंदिर में पथ संचलन का समापन हुआ। पथ संचलन में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बजरंग दल के बजरंगियों ने संभाला। पथ संचलन के दौरान जगह-जगह स्वयंसेवकों के ऊपर अग्रवाल समाज के द्वारा पुष्प वर्षा किया गया। पथ संचलन के पश्चात दुर्गा मंदिर परिसर में नव वर्ष पर सभी स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक आद्य सरसंघचालक डाॅ केशवराव बलिराम हेडगेवार को प्रणाम किया। जिला सह संघ संचालक का बौद्धिक स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ।जिला सह संघचालक ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि के दिन ही सृष्टि की उत्पत्ति हुई थी, इसी दिन प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था साथी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि के दिन ही अनेक महापुरुषों का जन्म हुआ था। सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन विक्रम संवत की स्थापना की थी। आगे उन्होंने कहा कि समाज को अपनी पुरानी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय धरोहरों को सम्मान देना चाहिए और उन्हें संरक्षित रखना चाहिए।उन्होंने स्वयंसेवकों से परिवार, प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देने का आह्वान किया। आगे उन्होंने कहा कि यह नववर्ष केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा का उत्सव है। कार्यक्रम के बाद सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर बजरंग दल जिला संयोजक भागीरथ पोद्दार, महेंद्र ठाकुर, आशिष शर्मा, सनी महतो,सुरज कुमार,अनुप उपाध्याय, रंजीत साव, रंजीत करमाली, विक्की स्वर्णकार, आर्यण पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.