After Header-1

1 अप्रैल को गोला में विशाल मंगला शौभायात्रा निकाली जायेगी

गोला के रामभक्तों के साथ श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष ने की बैठक

1 अप्रैल को गोला से हजारों रामभक्त विशाल शोभायात्रा के साथ रामगढ़ जायेंगे: भोपाली

गोला। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति गोला के द्वारा शुक्रवार को गोला प्रखंड के स्वर्ण वणिक धर्मशाला में 1 अप्रैल को आयोजित मंगला शौभायात्रा और रामनवमी महापर्व को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य रूप से महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली और महासमिति के मुख्य संरक्षक राजेश ठाकुर उपस्थित रहे। महासमिति के अध्यक्ष ने 1 अप्रैल को आयोजित मंगला शोभा यात्रा गोला में भव्य तरीके से निकालने को लेकर और रामनवमी पूजा को लेकर दिशा निर्देश और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए‌। भव्य मंगला शोभा यात्रा और रामनवमी महापर्व को भव्य तरीके से आयोजन को डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश तथा मंदिर समितियों तथा अखाड़ों के साथ बैठक करने निर्देश दिया। आगे उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल को गोला में विशाल मंगला शोभायात्रा निकाली जायेगी। विशाल मंगला शोभायात्रा गोला में भ्रमण के बाद रामगढ़ में आयोजित मंगला शौभायात्रा के लिए रवाना होगी। बैठक की अध्यक्षता श्री श्री रामनवमी महासमिति गोला प्रखंड के अध्यक्ष सुभाष नायक और बैठक का संचालन अभिषेक खत्री ने किया। मौके पर बजरंग दल जिला संयोजक भागीरथ पोद्दार, श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ सह सचिव महेंद्र ठाकुर,सुकरी देवी, तपेश्वर महतो,शिवा प्रजापति, ममता सोनी,अनिकेत कुमार ,अभिषेक खत्री, रंजीत साव, विक्की स्वर्णकार, सुषमा देवी, लक्ष्मण चौधरी, सुधु महतो, आशीष शर्मा,सनी महतो,प्रेम प्रजापति सहित अन्य मौजूद थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.