नावाजारा में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

चाणक्य मंत्र संवाददाता
गोला। शनिवार को संत अन्ना सोशल सर्विस सोसाइटी, नावाजारा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विधायक महोदया का महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से स्वागत किया गया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विधायक महोदया ने कहा महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही सशक्त समाज की बुनियाद है। जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तो पूरा समाज प्रगति करेगा। हम सभी को मिलकर हर महिला को उसके अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए कार्य करना होगा।”
कार्यक्रम में संस्था के ब्रदर, सिस्टर एवं फादर सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.