After Header-1

अग्रसेन स्कूल में डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन, मेधावी छात्र सम्मानित

भुरकुंडा ।  श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा में शनिवार को स्मार्ट इंटरैक्टिव डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी और विशिष्ट अतिथि डॉ. रेखा चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और फीता काटकर सभी कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन किया।

विधायक श्री चौधरी ने कहा कि डिजिटल शिक्षा बच्चों के लिए लाभदायक होगी और वे आधुनिक तकनीक से सीखने में रुचि लेंगे। डॉ. रेखा चौधरी ने कहा कि पुरस्कार बच्चों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।

स्कूल निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सुविधाओं के विस्तार की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य विवेक प्रधान ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकित विश्वकर्मा, साधना सिन्हा, नाजिया तौहिद, सोनम खातून, संतोष कुमार, दीपशिखा कुमारी समेत कई शिक्षकों का योगदान रहा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.