After Header-1

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

डॉ. एस राधाकृष्णन् शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा, लारी, रामगढ़ के बहुउद्देशीय सभागार में  अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का सफल आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० रजनी गुप्ता (जिला गररय प्रसार पदाधिकारी, बोकारों), महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री संजय कुमार प्रभाकर, प्राचार्य डॉ० सुशील कुमार उपाध्याय, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षुगण उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम डॉ० एस० राधाकृष्णन् के चित्र पर दिप-पुष्प प्रज्जवलित कर, साथ ही कुलगीत एवं सरस्वती चंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि डॉ० रजनी गुप्ता को मोमेंटो, शॉल देकर सचिव श्री संजय कुमार प्रभाकर द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विषय प्रवेश महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सुशील कुमार उपाध्याय के द्वारा किया गया। क्रमशः स्वागत संबोधन बी०एड० सहायक प्राध्यापक डॉ० अशोक राम के द्वारा दिया गया। फिर श्रीमति इंदु झा एवं श्रीमति सुलेखा कुमारी ने भी अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचारों को रखा।

मुख्य अतिथि डॉ० रजनी गुप्ता ने महिलाओं को सशक्त एवं मजबूत बनकर अपने एवं दुसरों को साथ लेकर चलने कि बातें कही।

कार्यक्रम में बी०एड० प्रशिक्षुओं द्वारा भाषण-कविता, बैलून प्रतियोगिता, नाटक इत्यादि का प्रस्तुतिकरण किया गया जिसमें संजय, इंदु, भारती, लक्ष्मी, करण, उमाशंकर, पल्लवी, सबिता, निदा, अंकिता इत्यादि ने माग लिए। मंच का संचालन प्रशिक्षु सतेन्द्र कुमार ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक श्री नयन कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया।

उपस्थित शिक्षकों में मो० परवेज अखतर, श्री मुरारी कुमार दुबे, तथा कर्मचारियों में श्री नन्दलाल कुमार, सुश्री श्रेया गुप्ता, दिप्ती लकड़ा, इत्यादि मौजूद रहे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.