महाशिवरात्रि पर शिवशिष्यों द्वारा भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ अहर्निश शिव संकीर्त्तन अष्टयाम प्रारंभ

रांची। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवशिष्यों द्वारा पुराना विधान सभा मैदान एचईसी,धुर्वा में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ अहर्निश शिव संकीर्त्तन अष्टयाम प्रारंभ हुआ। हर भोला,हर शिव के नाम की धूनी के साथ मंत्रोच्चार से माहौल सुवासित हो उठा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि आये हुए आगंतुकों और श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। वैश्विक शिवशिष्य परिवार की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया है जिसमें पारस अस्पताल, धुर्वा के चिकित्सकों द्वारा आये हुए लोगों को निःशुल्क  चिकित्सा एवम दवाई उपलब्ध कराई गई। तथा गरुड़ आई हॉस्पिटल के ओर से निःशुल्क  नेत्र एवं  दांत का उपचार किया गया। तथा होमियोपैथीक चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। उक्त कार्यक्रम में  वैश्विक शिवशिष्य परिवार के मुख्य सलाहकार श्री अर्चित आनन्द ने महती भूमिका निभाई।श्री अर्चित आनन्द ने गरुड़ आई हॉस्पिटल एवं पारस हॉस्पिटल के डॉक्टरों था व्यवस्थापक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन में इनका योगदान सराहनीय है। इस आयोजन में   शिवशिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीमती बरखा आनन्द एवम शिवशिष्य परिवार के सचिव अभिनव आनन्द भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के उपरान्त खिचड़ी का प्रसाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा। उपस्थित लोगों की संख्या लगभग दस हजार रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.