After Header-1

जयपुर में भीषण हादसा: हाइवे पर गैस टैंकर में विस्फोट से 5 जिंदा जले, 35 झुलसे

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अजमेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक गैस टैंकर में आग लगने के बाद उसके फैल जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 37 लोग झुलस गये। अजमेर रोड स्थित भांकरोटा के पास एक पेट्रोल पंप के समीप एक एलपीजी गैस से भरे टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई और धमाका भी हुआ। इस दौरान आस पास के कई वाहन भी आग की चपेट में आ गये। मौके पर अफरातफरी मच गई और क्षेत्र में दहशत फैल गई।

चिकित्सा सचिव अम्बरीष कुमार के अनुसार हादसे में झुलसे 39 लोगों को इलाज के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में लाया गया। इनमें 5 लोगों की मौत हो गई और 37घायलों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायलों में आधे लोग गंभीर रुप से झुलसे हुए हैं। घायलों की पहचान करके उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक नया वार्ड तैयार किया गया था उसमें भी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

हादसे का पता चलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एसएमएस अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने घायलों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। सीएम शर्मा घटनास्थल का भी निरीक्षण करने मौके पर पहुंच रहे हैं।

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने घटना पर गहरा शोक जताया हैं। बागडे ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शाेक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हादसे के बाद वाहनों एवं अन्य में लगी आग को बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों के बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.