निकाय के अस्थाई कर्मचारियों ने सहयोग राशि एकत्रित किए

कांकेर। जिला के विभिन्न निकायों में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों ने अपनी आंदोलन को और तेज करने की दिशा में आज कांकेर शहर में नगरवासियों से आर्थिक सहयोग एकत्रित करने सड़क पर उतरे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए संघ के जिला संरक्षक द्वारका प्रसाद कोसारिया ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत 19 नवंबर से जिला के 6 निकायों के लगभग 350 कर्मचारियों ने कामबंद कर धरने पर बैठे हुए है।शासन प्रशासन इन कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। जिसके कारण कर्मचारियों ने अपनी आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है।
कर्मचारी नेता ने निगम के अधिकारी और फर्जी ठेकेदार के मुंशी द्वारा हड़ताली कर्मचारियों को दिए जा रहे धमकी की कड़ी शब्दों से निंदा करते हुए कहा कि कर्मचारियों के मनोबल और संघर्ष के जुझारूपन से हटाया नहीं जा सकता है।
कोसरिया ने आगे कहा कि आंदोलन को और तेज करने के लिए आंदोलनरत कर्मचारी आज से जनता से आर्थिक सहयोग एकत्रित करने का निर्णय लिया है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने यूनियन को आर्थिक सहयोग देने के लिए जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यूनियन को विश्वास है कि कर्मचारियों के जायज मांगों के प्रति जनता का हरसंभव सहयोग मिलते रहेगा।
आज के इस अभियान में प्रमुख रूप से भाव सिंह कश्यप,अरुण बाल्मीकि,सोनू रजक,राहुल बाल्मीकि,रेखा बाल्मीकि,दिलीप साहू,नंदू महाराज,दीपेश ,रूपेंद्र कुमार,राजेश शोरी,ब्रजेश टेकाम, जोगेश कुमार,भावेश सिंहा,राम किशोर कोर्राम,भक्त प्रहलाद, राजेश मंडावी, धनंजय पटेल,अनामिका मंडल, आलो पाल,अर्चना ओझा सहित सैकड़ों आंदोलनरत कर्मचारी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.