After Header-1

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, रसोई गैस की कीमतों में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। साल के आखिरी महीने के पहले दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट एक बार फिर बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने 01 दिसंबर से 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की दिल्ली में अब कीमत 1818.50 रुपये हो गई है। यह लगातार 5वां महीना है, जिसमें एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। राहत की बात है कि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2023 में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में लगभग 100 की कटौती की गई थी। उसके बाद से इसके दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत इस समय 803.00, कोलकाता में 829.00 रुपये, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में यह 818.50 रुपये में मिल रहा है। उज्ज्वला के लाभार्थियों को इस सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.