After Header-1

राज्यसभा चुनाव : बंगाल की एक सीट के लिए तृणमूल उम्मीदवार के नाम को लेकर अटकलें तेज

कोलकाता।देश में एक बार फिर चुनावी माहौल बनने जा रहा है। इस बार यह चुनाव राज्यसभा की खाली हुई सीटों को भरने के लिए होगा। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि आगामी 20 दिसंबर को चार राज्यों की छह सीटों पर उपचुनाव होंगे, जिनमें पश्चिम बंगाल की एक सीट भी शामिल है।

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 16 सीटों में से एक सीट तृणमूल कांग्रेस के सांसद जवाहर सरकार के इस्तीफे के कारण खाली हुई है। जवाहर सरकार ने राज्य में आरजी कर अस्पताल कांड के विरोध में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा था। उनके इस्तीफे के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की संख्या घटकर 12 रह गई है।

अब सवाल यह उठता है कि जवाहर सरकार की जगह तृणमूल कांग्रेस राज्यसभा में किसे भेजेगी। बंगाल की शासक पार्टी तृणमूल कांग्रेस के अगले उम्मीदवार को लेकर अटकलें तेज हैं। पार्टी ने अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

वर्तमान में राज्यसभा में पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के 12 सांसद हैं, जबकि भाजपा के दो और वामदलों का एक सांसद है। तृणमूल कांग्रेस के लिए यह सीट महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पार्टी को संसद के उच्च सदन में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका मिलेगा।

क्या तृणमूल कांग्रेस किसी वरिष्ठ नेता को इस सीट पर नामित करेगी, या किसी नए चेहरे को मौका मिलेगा? यह देखना दिलचस्प होगा। उम्मीदवार के नाम की घोषणा आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति और प्राथमिकताओं को भी उजागर करेगी। फिलहाल कई नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि यह भी स्पष्ट नहीं है कि पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी किस नाम पर मोहर लगाएंगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.