After Header-1

प्रधानमंत्री ने गिरिधर मालवीय के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के परपोते गिरिधर मालवीय के निधन पर शोक व्यक्त किया। मोदी ने गंगा सफाई अभियान और शिक्षा जगत में गिरिधर मालवीय के योगदान की सराहना की।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जस्टिस गिरधर मालवीय का सोमवार को प्रयागराज में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रपौत्र गिरिधर मालवीय के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना शिक्षा जगत के साथ-साथ पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि गंगा सफाई अभियान में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। न्यायिक सेवा में अपने कार्यों से भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे कई बार उनसे निजी तौर पर मिलने का सौभाग्य मिला। 2014 और 2019 में वाराणसी के मेरे संसदीय क्षेत्र से वे प्रस्तावक रहे थे, जो मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.