72 साल की उम्र में मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का निधन

72 साल की उम्र में मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। दिल्ली के अककटर में शारदा सिन्हा का इलाज चल रहा था। बेटे अंशुमान सिन्हा ने फेसबुक पोस्ट कर मां शारदा सिन्हा के निधन की जानकारी दी है। महापर्व के गीत गाकर मशहूर हुईं शारदा सिन्हा का निधन छठ पूजा के ही पहले व्रत यानी नहाय-खाय के दिन हुआ है। इससे पहले सोमवार को शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने अपने फेसबुक पर अपनी मां की स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए लिखा था, ह्यशारदा सिन्हा मां कुछ देरपहले वेंटिलेटर पर चली गई हैं। शारदा सिन्हा पिछले कुछ दिनों से एम्स में भर्ती थीं। सोमवार की शाम को शारदा सिन्हा को प्राइवेट वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद जब उनकी हालत बिगड़ी तब उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। शारदा सिन्हा का ऑक्सीजन लेवल गिर गया था और फिर उनकी हालत नाजुक हो गई थी। शारदा सिन्हा मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन स्थिति में थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा से फोन पर बातचीत कर उनकी मां का हालचाल लिया था। पीएम मोदी ने अंशुमान सिन्हा से कहा था कि वो बिल्कुल मजबूती से अपनी मां का इलाज कराएं। इसके साथ ही पीएम ने अंशुमन सिन्हा को उनकी मां के इलाज में हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.