आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

घाटों पर करें बोट, गोताखोर एवं लाइफ जैकेट की व्यवस्था

सभी घाटों पर आपातकालीन सेवाओं से संबंधी सूचना पट्ट आवश्य लगाएं

सौहार्द बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों पर रखें कड़ी नज़र….उप विकास आयुक्त रामगढ़, रोबिन टोप्पो

रामगढ़: सोमवार को आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर उप विकास आयुक्त रामगढ़ रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त ने पुलिस उपाधीक्षक रामगढ़ को सुरक्षा के दृष्टिकोण से दामोदर, बिजुलिया तालाब एवं अन्य घाटों पर गोताखोर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने छठ पर्व के दिन यातयात की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने सौहार्द बिगाड़ने के मनसे से घाटों पर आए असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान टोप्पो ने जिला मत्स्य पदाधिकारी रामगढ़ को बिजुलिया तालाब एवं दामोदर घाटों पर बोट एवं लाइफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने छावनी परिषद से आये प्रतिनिधि को दामोदर नदी की धारा एवं जलस्तर को देखते हुए घाटों पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

 

रात्रि एवं भोर के समय छठ व्रतियों को घाट आने जाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो के मद्देनजर टोप्पो ने सभी घाटों का निरीक्षण करते हुए वहाँ के समिति से समन्वय स्थापित कर लाइट की व्यवस्था कराते हुए समयानुसार बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत बोर्ड रामगढ़ को दिया। साथ ही घाटों पर आपातकालीन घटनाओं से निपटने के उद्देश्य से घाटों पर मेडिकल टीम व एम्बुलेंस की व्यवस्था करते हुए सभी एम्बुलेंस ड्राइवर का नाम और मोबाइल नंबर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश सिविल सर्जन रामगढ़ को दिया।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को अपने क्षेत्र के सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेने एवं किसी भी प्रकार की कमी होने पर उसे यथाशीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अपने क्षेत्र के सभी छठ समितियों के साथ समन्वय स्थापित रखने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने सभी छठ घाटों पर आपातकालीन सेवाओं से संबंधित सूचना पट्ट लगवाने के भी निर्देश दिया।

बैठक के दौरान श्री टोप्पो ने सभी अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के गाइडलाइन के अनुरूप ही सभी कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रामगढ़, सिटी मैनेजर नगर परिषद रामगढ़, सी०सी०एल०/टाटा/एन०टी०पी०सी० के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.