After Header-1

द साबरमती रिपोर्ट का गाना राजा राम रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का गाना राजा राम रिलीज हो गया है।

27 फरवरी 2002 की सुबह, गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास एक भयानक घटना घटी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया और भारत के इतिहास को बदल दिया। साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई, जिससे 59 तीर्थयात्रियों और कारसेवकों की जान चली गई, जो अयोध्या से लौट रहे थे।

इस घटना पर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट बनायी जा रही है।द साबरमती रिपोर्ट का गाना राजा राम रिलीज कर दिया गया है। यह गाना गोधरा ट्रेन बर्निंग हादसे के आस पास की गंभीरता और गुस्से को खुद में कैद किए हुए है। गाने में न्याय की पुकार, सच की खोज, और इस दर्दनाक घटना के कुछ तीखे दृश्य दिखाए गए हैं। कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस इसे एक रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव बनाती है। यह फिल्म देश को एक ऐसी घटना पर सोचने के लिए मजबूर करेगी जो आमतौर पर चर्चा में नहीं होती।इस गाने में भक्ति, भावना और गुस्से का मेल खूबसूरती से जाहिर किया गया है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। यह फिल्म धीरज सरना निर्देशित और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा निर्मित है, जिसे ज़ी स्टूडियोज द्वारा पूरी दुनिया में रिलीज किया जायेगा। यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.