रूसी वायु रक्षा ने रोस्तोव क्षेत्र में यूक्रेन के 16 ड्रोन को किया नष्ट

मॉस्को।  रूसी वायु रक्षा ने रोस्तोव क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 16 ड्रोनों को नष्ट कर दिया।

गवर्नर वासिली गोलुबेव ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, ‘वायु रक्षा बल दुश्मन के बड़े पैमाने पर हवाई हमले को नाकाम कर रहे हैं। फिलहाल रोस्तोव क्षेत्र के नोवोशाख्तिंस्क, कमेंस्क और उस्त-डोनेट्स्क जिले में 16 यूएवी नष्ट कर दिए गए हैं।’
उन्होंने कहा कि हमले में कोई हताहत या क्षति नहीं हुई। सेना ने अपना काम कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.