After Header-1

उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री होंगे’, फारूक अब्दुल्ला ने किया ऐलान

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनके पिता और नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को यह घोषणा की। उन्होंने जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में नेकां-कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनाने की ओर बढ़ने पर यह घोषणा की। गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा किसे बनाया जाएगा, इसके बारे में पूछने पर फारूक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे।’’

नेकां अध्यक्ष ने कहा कि यह परिणाम इस बात का सबूत है कि जम्मू कश्मीर के लोग अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ थे। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने अपना फैसला दे दिया है और यह साबित कर दिया है कि पांच अगस्त 2019 को लिए गए फैसले उन्हें स्वीकार्य नहीं हैं। मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं कि लोगों ने चुनावों में भाग लिया और स्वतंत्र रूप से मतदान किया। मैं नतीजों के लिए ईश्वर का आभारी हूं।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनी हुई सरकार को लोगों की ‘‘पीड़ाओं’’ को खत्म करने के लिए बहुत काम करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमें बेरोजगारी खत्म करनी होगी और महंगाई तथा मादक पदार्थ की समस्या जैसे मुद्दों से निपटना होगा। अब कोई उपराज्यपाल और उनके सलाहकार नहीं होंगे। अब 90 विधायक होंगे जो लोगों के लिए काम करेंगे।’’

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.