After Header-1

अभिनेता गोविंदा को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड के जानमाने अभिनेता गोविंदा संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गोली उनके पैर में लगी है। खबरों के मुताबिक गोविंदा सुबह कहीं जाने के लिए निकल रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। कहा जा रहा है कि गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे, तभी मिस फायर हो गया। गोविंदा को घुटने में गोली लगी है। गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदा की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता तड़के करीब चार बजकर 45 मिनट पर अपने जुहू स्थित आवास से निकलने वाले थे तभी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गयी जो उनके पैर में लगी। अभिनेता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है। उन्होंने बताया कि गोविंदा (60) को इलाज के लिए नजदीकी ‘क्रिटीकेयर अस्पताल’ ले जाया गया और वह अपने आवास पर लौट आए हैं।

अभिनेता के प्रबंधक ने कहा, ‘‘हमें कोलकाता में एक कार्यक्रम के लिए सुबह छह बजे उड़ान भरनी थी और मैं हवाई अड्डा पहुंच गया था। गोविंदा जी अपने घर से हवाई अड्डे के लिए निकलने वाले ही थे कि तभी यह दुर्घटना हो गयी।’’ उन्होंने बताया, ‘‘रिवॉल्वर अलमारी में रखते समय गलती से गिर गयी और उससे गोली चल गयी। ईश्वर की कृपा रही कि गोविंदा जी को सिर्फ पैर में चोट लगी और कोई गंभीर स्थिति नहीं है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.