झारखंड आन्दोलन के पितामह बिनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई गई

गोला(राममढ़)। गोला प्रखंड अन्तर्गत सुतरी गाँव स्थित ज्ञान गंगा ट्यूटोरियल में झारखंड आंदोलन के प्रणेता सह् पितामह बिनोद बिहारी महतो के जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम ट्यूटोरियल के निदेशक भोला कुमार महथा ने स्व. बिनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने स्व. महतो के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संबोधित किया तथा बिनोद बाबू के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मौके पर किशोर कुमार, मोहित कुमार, उत्तम कुमार, अनुज कुमार, सुलेखा कुमारी, समीक्षा कुमारी, प्रीति कुमारी, डॉली कुमारी, ममता कुमारी एवं सिम्पल कुमारी सहित कई छात्र/छात्राएँ उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.