After Header-1

भारतीय सेना की वीरता, शौर्य व पराक्रम के प्रतीक है कारगिल विजय दिवस-उमेश प्रसाद

कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में शुक्रवार को 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण करके किया।इस अवसर पर प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही गौरवशाली एवं महत्वपूर्ण दिन है।आज ही के दिन भारत ने पाकिस्तान को पराजित किया था।भारत और पाकिस्तान के बीच यह युद्ध 1999 में कारगिल मे हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ।कारगिल विजय दिवस सेना के वीर जवानों के शौर्य के अटूट संकल्प का प्रतीक है। कारगिल के युद्ध में वीर जवानों ने हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों में पराक्रम की पराकाष्ठा का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर किया और कारगिल में पुन: तिरंगा लहराकर देश को गौरवान्वित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मिथिलेश कुमार खन्ना,बचूलाल तिवारी,राकेश सहाय,अनिल कुमार,अक्षय सिंह,दिलीप सिंह,सत्येन्द्र मिश्रा,दुर्गा प्रसाद,अमरदीप नाथ शाहदेव,शशि कान्त,इंद्रजीत सिंह,रेखा पतःक,गायत्री पाठक, रिंकी कुमारी,ललिता गिरी आदि की प्रमुख भूमिका रही।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.