हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे: प्रियंका

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा (KL Sharma) आज 12 बजे प्रियंका गांधी की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन शामिल होने के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी पहुंच चुंकी है।

इस दौराप कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं… हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे… अब मौका आ गया है कि हम सब इस पूरे देश में एक संदेश दें कि हम सेवा की राजनीति वापस चाहते हैं… ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।”

रायबरेली अमेठी प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा जीतेगी- ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “रायबरेली अमेठी प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा जीतेगी। राहुल गांधी अमेठी से पलायन करके वायनाड गए। उत्तर प्रदेश की जनता रायबरेली जनता समझ चुकी है ये रणछोड़ दास लोग हैं। ऐसे लोगों को रायबरेली की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। रायबरेली अमेठी सहित सभी सीटों पर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.