After Header-1

गूगल ने वोटर फिंगर डूडल के जरिए मतदाताओं को वोटिंग के लिए किया प्रेरित

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदाताओं को वोटर फिंगर डूडल के जरिए वोटिंग के लिए फिर प्रेरित किया है। गूगल के इस डूडल में वोट देने के बाद हाथ की तर्जनी उंगली पर लगने वाली स्याही को दिखाया गया है।

18वीं लोकसभा 2024 के लिए पहले चरण के चुनाव में गूगल ने मतदान को दिखाते हुए वोटिंग साइन के साथ डूडल बनाया था। गूगल ने एक बार फिर वही डूडल मतदाता को समर्पित किया है।

लोकसभा 2024 के लिए हो रहे वोटिंग में मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 1202 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.