बाहरी दिल्ली में गोदाम में आग लगी, दमकल के 34 वाहन भेजे गए

दिल्ली के बुद्धपुर अलीपुर इलाके में स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने सोमवार को दी। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, हमें सुबह 6.15 बजे कॉल के माध्यम से आग लगने की सूचना दी गई। दमकल कीकुल 34 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है। आग तेल के एक गोदाम में लगी है। एक बड़ा क्षेत्र आग की चपेट में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.