लक्ष्मी शक्ति संगठन द्वारा वृंदावन होली उत्सव

लक्ष्मी शक्ति संगठन की सखियों द्वारा स्थानीय मिलनपल्ली सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में भारत देश का पारंपरिक त्योहार होली पर एक बहुत ही भव्य एवं सुंदर होली उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें संगठ संस्थापिका अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गर्ग,सचिव डोली जयसवाल, पिंकी नक्कीपुरिया सहित सभी सखियों ने होली उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवि श्रीमती पुनक्कीपूरिया जी ,एडवोकेट बेला अग्रवाल जी पत्रकार लक्ष्मी शर्मा जी उपस्थिति रही सभी ने मनभावन नृत्य के द्वारा एवं होली हुड़दंग के बीच इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया।
जैसा कि नाम से ही विदित है वृंदावन होली उत्सव फूलों की होली विशेष आकर्षण के द्वारा इस उत्सव का आयोजन हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथियों सहित सभी सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.