After Header-1

मासूमों के पिता ने चौराहे पर लगाई आग, मची अफरा-तफरी

300×250 ADS-1

बदायूं। बदायूं में दो मासूम आयुष और आहान उर्फ हन्नु की हत्या मामले में परिवार का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। रविवार सुबह मासूमों के पिता विनोद कुमार बाइक लेकर अपने घर के पास चौराहे पर पहुंचे।
वहां एसएसबी के जवान मौजूद थे। विनोद ने बाइक जमीन पर गिराई और आग लगा दी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। विनोद अपनी कार में भी आग लगाना चाहते थे। एसएसबी ने आसपास रहने वालों की मदद से आग पर काबू पाया और विनोद को समझाकर रोक लिया। सीओ सिटी आलोक मिश्रा पहुंचे। बाइक को थाने भेजा गया। मौके पर एसएसबी, पीएसी के जवान तैनात हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.