After Header-1

छह लाख श्रद्धालुओं ने किए खाटू श्याम के दर्शन, तोरण द्वार पर खेली होली

सीकर। सीकर में चल रहा बाबा खाटूश्याम का मेला परवान है। रविवार को मेले का सातवां दिन है। मुख्य मेला 20 मार्च को आयोजित होगा। इससे पहले ही रविवार से खाटू में भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो चुकी है।

रींगस से पदयात्रा करके आने वाले भक्त तोरण द्वार पर गुलाल से होली खेल रहे हैं तो कोई बाबा श्याम के भजनों पर थिरकता हुआ नजर आ रहा है। मेले में अब तक करीब छह लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। खाटू में मुख्य मेला 20 मार्च को आयोजित होगा। खाटू में पांच हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं। बाबा श्याम का दिल्ली सहित अन्य शहरों से आए फूलों से श्रृंगार किया जा रहा है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.