After Header-1

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बस बनी आग का गोला, कई लोगों की जलकर मौत

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर के खिरिया खड़ा गांव से सोमवार को शादी के लिए निकली बारातियों से भरी बस महाहर धाम के पास हाईटेंशन की तार के चपेट में आ गई। इससे बस में आग लग गई और कई बारातियों की जलकर मौत की खबर है। मौके पर आला अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, खिरिया खड़ा गांव से नंदू पासवान के बेटी की शादी के लिए सुबह जब बारातियों से भरी बस नाचते गाते हुए घर से निकली। बारातियों से भरी बस जैसे ही मंदिर के दरवाजे पर पहुंची तो वहां के प्रशासन ने बस को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद चालक बारातियों से भरी बस को कच्ची सड़क से ले जाने लगा। ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बस धूं-धूंकर जलने लगी। इसकी चपेट में कई लोग आ गए। इस घटना से प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस हादसे में कितने बारातियों की मौत हुई है। भारी संख्या में झूलस गए हैं। बस में कुल 50 से 60 बाराती सवार थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हृदय विदारक घटना का संज्ञान लेते हुए आला अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए गए हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.