गोला(रामगढ़)। रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी के द्वारा रविवार को झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के तहत् मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत हेमतपुर से सोसोकलांभाया जांगी तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण करते हुए विधिवत नारियल फोड़ कर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग लंबे अरसे से खराब था जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी तथा ये ग्रामीणों की चिरप्रतीक्षित माँग थी तथा इस मार्ग के बन जाने के बाद लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र को चहुँमुखी विकास करना मेरा लक्ष्य है। मौके पर जिला परिषद् अध्यक्ष सुधा चौधरी, जिला परिषद् सदस्य सरस्वती देवी, मुखिया नीता देवी, समाज सेवी चंदर महतो, अशोक महतो, दिनेश महतो, त्रिभुवन महतो, पूर्व मुखिया बजरंग महथा, बालगोविंद महतो तथा संवेदक सहित कई लोग मौजूद थे।