After Header-1

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे गौतम गंभीर, नड्डा से की ये अपील

नई दिल्ली। दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि वह क्रिकेट संबंधी अपनी आगामी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकें। गंभीर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ मैंने पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का आग्रह किया है ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं।’’ गंभीर को 2011 में क्रिकेट विश्वकप के आखिरी मुकाबले में 122 गेंदों पर 97 रन बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन करने के जाना जाता है।

इस मैच के बाद भारतीय टीम ने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। गंभीर 2007 आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। वह 2019 में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सदस्य चुने गए थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.