After Header-1

युवराज सिंह गुरदासपुर से नहीं लड़ेंगे चुनाव, एक्स पोस्ट में किया साफ

चंडीगढ़। क्रिकेटर युवराज सिंह पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव नही लड़ेंगे। युवराज सिंह ने शुक्रवार रात एक्स हैंडल पोस्ट पर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। युवराज सिंह के गुरदासपुर से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा कई दिनों से चल रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ युवराज सिंह की मुलाकात के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ा था।

गुरदासपुर से अभिनेता सन्नी देओल भाजपा से सांसद हैं। देओल से पहले विनोद खन्ना भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने विनोद खन्ना के बाद देओल को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था। सन्नी चुनाव जीतने के बाद एकाध बार ही हल्के में दिखाई दिए। उनकी गुमशुदगी के पोस्टर भी कई बार पंजाब में लग चुके हैं।

युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, ” मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मेरा जुनून विभिन्न क्षेत्रों में लोगों का समर्थन और मदद करने में निहित है। मैं अपने फाउंडेशन के जरिए ये काम जारी रखूंगा। आइए अपनी-अपनी क्षमताओं के साथ मिलकर बदलाव लाना जारी रखें।”

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.