After Header-1

युवा समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करें :राष्ट्रपति

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी (CUJ) के स्टूडेंट्स से देश की समृद्धि और इसके विकास में अहम योगदान देने की अपील की । राष्ट्रपति ने आज रांची के झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के चेरी मनातू (रांची) स्थित परिसर में आयोजित तीसरे दीक्षांत समारोह में कहा कि हमारे देश के युवा इस देश के सबसे बडे प्राकृतिक संसाधन हैं। आबादी में 55 प्रतिशत से अधिक युवा वर्ग के ही हैं।2030 तक दुनिया में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं। 2047 तक शिक्षित, समृद्ध भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके लिए अनुकूल परिस्थितियों को बनाना होगा।ऐसे में यहां के जिन युवाओं को पढ़ाई के बाद मेडल मिला है, वे अपने लिए अच्छा जीवन का निर्माण ही नहीं, देश औऱ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व गुरु बनने के सपने को पूरा करने, आने वाला जेनरेशन को इसका लाभ देने के लिए यह जरूरी है कि युवा जिस क्षेत्र में कार्यरत हों, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करें। समरसता, गरिमापूर्ण जीवन सबके लिए हो, पिछड़े और वंचित लोगों का विकास इसे देखें।
मौके पर राष्ट्रपति ने तीन स्टूडेंट्स को चांसलर मेडल दिया।साथ ही गोल्ड मेडल पाने वाले कुल स्टूडेंट्स (58) में से 50 प्रतिशत लड़कियों के होने पर विशेष खुशी जाहिर की। समारोह में अन्य अतिथियों के हाथों 58 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल, 29 को पीएचडी डिग्री प्रदान की गयी। इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, चांसलर जय प्रकाश लाल, वीसी प्रो क्षिति भूषण दास, विभिन्न विभागों के प्रमुख और फैकल्टी, स्टूडेंट्स तथा उनके अभिभावक और अन्य भी उपस्थित थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.