अल्पमत में कांग्रेस की सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh Legislative Assembly) में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार अल्पमत में है। राज्य विधानसभा से भाजपा के 15 सदस्यों को निलंबित किए जाने पर जयराम ठाकुर ने एक विज्ञप्ति के जरिए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अल्पमत में हैं। तानाशाही हो रही है। सरकार डिवीज़न ऑफ़ वोट पर बजट पारित नहीं करवा सकती। इसलिए भाजपा के 15 सदस्यों को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.