After Header-1

बैंक Loan घोटाला केस में सपा नेता विनय शंकर तिवारी पर कार्रवाई, ED की raid

गोरखपुर। यूपी में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी रेड की है। मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी नेता विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ये रेड बैंक लोन घोटाला केस में की गई है। विनय शंकर तिवारी की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज द्वारा बैंकों के कंसोर्टियम के 754 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में ये कार्रवाई की गई है। गोरखपुर के आलावा सपा नेता के दिल्ली के कई ठिकानों पर भी रेड की गई है। उनके निवास पर अर्धसैनिक बलों के साथ प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की टीम मौजूद है। बता दें कि विनय शंकर तिवारी पूर्वांचल के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं। इस रेड की कार्रवाई में उनके भाई से भी पूछताछ की जा रही है। ये कार्रवाई तिवारी होते में उनके आवास पर चल रही है।
बता दें कि पूर्व में विनय शंकर तिवारी बसपा से चिल्लूपार से विधायक रह चुके हैं। वहीँ उनके भाई भीष्म शंकर तिवारी संत कबीर नगर से सांसद रहे हैं। इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय विनय तिवारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के अंतर्गत उनकी लगभग 73 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया था। विनय तिवारी और उनकी पत्नी रीता तिवारी के साथ ही कंपनी के निदेशकों के खिलाफ सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली में साल 2020 में एफआईआर दर्ज की थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.