कांग्रेस की चुप्पी का राज आया सामने : मनवीर चौहान

देहरादून। हल्द्वानी घटना में युवा कांग्रेस नेता की संलिप्तता को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि दंगे के दोषियों की उनके बड़े नेता इसी कारण आलोचना करने की हिम्मत नहीं जटा पा रहे हैं। अब कांग्रेस नेताओं को सार्वजनिक माफी मांगते हुए अपनी पार्टी के अंदर झांकना चाहिए।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वोट बैंक को दरकिनार कर, देवभूमि के हित में अब तो कांग्रेस नेताओं को दोषियों की खुलकर आलोचना करनी चाहिए।

उन्होंने हल्द्वानी की दुखद घटना को अंजाम देने वालों में हल्द्वानी विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष का नाम मुख्य आरोपितों में आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। कांग्रेस के बड़े नेताओं को सामने आकर अपने युवा नेता की करतूत पर माफी मांगनी चाहिए। अब कांग्रेस का सफाई हजम नहीं होने वाला है। यदि निकाला भी था तो सार्वजनिक क्यों नही किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा शुरुआत से लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कर रही है। जिसको लेकर सरकार ने वहां त्वरित गति से अमन कायम करवाया और कुछ दोषियों को गिरफ्तार किया है। बाकी शेष आरोपितों जिसमें कांग्रेस नेता भी शामिल हैं, उनको भी कानून के दायरे में लाया जायेगा।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि मुख्य विपक्षी दल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाने और हाई कोर्ट जज से जांच करवाने की मांग तो करता रहा,लेकिन एक शब्द भी देवभूमि की शांति भंग करने और प्रशासन, पुलिस और मीडिया टीम पर जानलेवा हमले करने वालों के खिलाफ नही बोला। अब जांच के बाद कांग्रेस नेता का नाम साजिश करने वालों में खुलकर सामने आया है तो उससे एक ही बात स्पष्ट होती है कि शायद वे यह बात पहले से जानते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.